न्यूज़ डेस्क: बिहार कर्मचारी चयन आयोग (बीएसएससी) ने 2014 से लंबित अारक्षी अवर निरीक्षक (एसआइ) के 299 पद के शारीरिक जांच व माप के लिए आवेदन मांगा है.
आयोग ने आवेदन में कहा है कि आवेदन सिर्फ रजिस्टर्ड या स्पीड पोस्ट से ही भेजे तथा आवेदन के साथ लिखित परीक्षा का एडमिट कार्ड भी लगा कर भेजे. इसके लिए आवेदन 16 मई तक किया जा सकता है.
गौरतबल है कि लिखित परीक्षा के खिलाफ 223 अभ्यर्थी आयोग के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट चले गए थे. कोर्ट ने इनके पक्ष में फैसला दिया. ऐसे में ये तो आवेदन कर ही सकते हैं. साथ में उस समय आवेदन किए अन्य अभ्यर्थी भी फिर से आवेदन कर सकते हैं. दरअसल, यह वैकेंसी वर्ष 2004 की ही है. दारोगा पद की लिखित परीक्षा का जो आंसर की जारी की थी, उसमें कई उत्तर गलत थे, लेकिन आयोग ने उसी के आधार पर परिणाम जारी कर दिया. जिसके खिलाफ अभ्यर्थी कोर्ट चले गए थे.

Comments
Post a Comment