मोतिहारी । समान काम के लिए समान वेतन के मामले को लेकर सर्वोच्च न्यायालय में सुनवाई की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आने लगी है, तमाम शिक्षक संगठनों की सजगता बढ़ गई है।
सरकार के विरुद्ध चल रही लड़ाई को मुकाम तक पहुंचाने को लेकर बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ व परिवर्तनकारी शिक्षक संघ अलग-अलग अपने संगठन को मजबूती प्रदान करने में लगे हैं। वहीं राशि का संकलन कर अपने नेतृत्वकर्ता को सौंप रहा है, ताकि लड़ाई को अंतिम मुकाम तक पहुंचाने में आर्थिक समस्या उतपन्न नहीं हो सके। इस कड़ी में परिवर्तनकारी शिक्षक संगठन मेहसी इकाई के प्रखंड अध्यक्ष शाहिद रजा ने 12 हजार रुपये का सहयोग राशि शुक्रवार को प्रदेश अध्यक्ष वंशीधर व्रजवासी को हस्तानांतरित किया। कहा कि यह लड़ाई करो या मरो की तर्ज पर लड़ी जा रही है। परिस्थिति चाहे जो हो सरकार को शिक्षक संगठन झुकने पर मजबूर कर देगी। लड़ाई हम हर हाल में जीतेंगे। मौके पर राहुल रंजन, अजय कुमार, पुनदेव कुमार व ताजीम कौशर मौजूद थे।

Comments
Post a Comment